जहानाबाद, अप्रैल 25 -- सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल हरे रामाचार्य जी महाराज के सानिध्य में कराया जा रहा है यज्ञ घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी प्रखंड क्षेत्र के सोनवा गांव में शनिवार के सुबह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकली गई। इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। कलश यात्रा सोनवा यज्ञ स्थल से सुबह के 7:00 निकाली गई जिसमें श्रद्धालु लाल पीले वस्त्र धारण कर पैदल मार्च करते हुए बंसी बीघा के समीप फल्गु नदी तट पहुंचे जहां वैदिक मंत्रों के साथ जलभरनी का काम संपन्न हुआ। इस क्रम में जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका गुंजयमान दिखा। यह भी पढ़ें- टाटीझरिया के डुंगो में गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा इस अवसर पर स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार एवं हुलासगंज प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र शर्मा...