मधेपुरा, जुलाई 19 -- शंकरपुर, एक संवाददाता सोनवर्षा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरूआत हुई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के लिए यह विद्यालय मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या निकेतन की आधुनिक शिक्षा से बदलेगी गांव की तस्वीर कार्यक्रम में भाजप...