मधुबनी, जनवरी 31 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के मध्य विद्यालय सोनवर्षा में शनिवार को एचएम अशोक कुमार चौधरी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ मधुबनी के अध्यक्ष सूर्य नारायण यादव और प्रधान सचिव महादेव मिश्र शामिल थे।बीईओ शिवनारायण सुमन के साथ संघ के वरीय सदस्य राजेश्वर यादव, विनय कुमार, राम कुमार महतों,देवकांत कामत सहित गणमान्य लोगों को पाग-दोपटा और फूलमाला से स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार चौधरी और मंच संचालन तिलक महतो ने किया। सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार चौधरी को विद्यालय के शिक्षकों ने पुष्पमाला पहनाकर और अंगवस्त्र, छाता, कलम, डायरी आदि भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर व...