खगडि़या, अप्रैल 15 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट स्थित मृत बागमती नदी में मंगलवार को डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान सोनवर्षा घाट के संजीत दास के पुत्र अकलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बालक अपने दोस्तों के साथ मृत बागमती नदी में स्नान करने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से बालक के शव को बरामद किया। यह भी पढ़ें- नहाने के दौरान कोयल नदी में डूबने से बच्चे की मौत घटना की सूचना मिलने पर चौथम पुलिस मौके पर पहुंचकर बालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद मृत बालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ ह...