भागलपुर, अगस्त 30 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। शनिवार को बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद के प्रांगण में चेतना सत्र और सुरक्षित शनिवार के दौरान अगस्त क्रांति के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 29 अगस्त 1943 को बिहपुर के सोनवर्षा फाड़ी गोलीकांड में शहीद हुए छह अमर क्रांतिकारियों का शहादत दिवस मनाकर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने बच्चों को बिहपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...