भागलपुर, अप्रैल 10 -- बिहपुर के सोनवर्षा गंगा दियारा में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक किसान सह पशुपालक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत अंतर्गत विशनपुर निवासी भीम मंडल के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप मंडल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिलीप मंडल गुरुवार की सुबह अपने खेत की देखभाल के लिए दियारा इलाके में आया था, जहां वह ठेका/बटाईदारी पर करीब चार बीघा जमीन में परवल की खेती करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिलीप के साथ अमरी विशनपुर निवासी मुनेश्वर मंडल का पुत्र संटू भी मौजूद था। सिंटू ने बताया कि दोनों नाव से उतर रहे थे, तभी दिल...