नई दिल्ली, अगस्त 27 -- इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में जारी है। पांचवें दिन की शुरुआत तक यह मैच भारत की मुठ्ठी में दिख रहा था। भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के 6 विकेट गिरा चुके थे और मेजबानों ने मामूली सी लीड हासिल की थी। मगर 7वें विकेट के लिए सोनल दिनूशा और केशरा नुवानथा की शतकीय साझेदारी ने भारत की नाक में दम कर दिया है, मेजबान टीम की लीड अब 100 के पार पहुंच गई है। यह पहला मौका नहीं है कि जब सोनल दिनूशा ने इस सीरीज के दौरान ऐसा किया हो। भारत के खिलाफ अभी तक खेली चारों पारियों में वह खूंटा गाड़कर क्रीज पर डटे रहे हैं और उन्होंने इस दौरान हर बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है। यह भी पढ़ें- बदनसीब खिलाड़ियों की इस लिस्ट में नंबर-1 अनिल कुंबले, कुल 3 भारतीय शामिल सोनल दिनूशा की लाजवाब बल्लेबाजी देख हर कोई उन...