सोनल दिनुषा ने टीम इंडिया के खिलाफ ठोकी सेंचुरी, बनाया ये रिकॉर्ड; मगर नहीं टाल पाए फॉलोऑन
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- श्रीलंका के लिए लोअर मिडिल ऑर्डर बैटर सोनल दिनुषा ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दमदार शतक जड़ा। श्रीलंका की टीम को 300 के करीब ले जाने में सोनल दिनुषा ने पूरी मदद की। अपना शतक पूरा किया और एक खास रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन वह श्रीलंका की टीम से फॉलोऑन का खतरा नहीं टाल पाए। श्रीलंका की टीम को अब लगातार दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा है। भारत को 213 रनों की बढ़त पहली पारी के आधार पर मिली थी। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल ने फॉलोऑन देने का फैसला किया था। सोनल दिनुषा कोलंबो को एसएससी में जारी में दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 162 गेंदों में 103 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से उन्होंने अपना शतक पूरा किया। दिनुषा के करियर का यह दूसरा ही शतक है। पहले मैच में भी उनके बल्ले से शतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.