सोनम सरेंडर से पहले जिस गेस्टहाउस में रुकी, वहां कुछ बड़ा हुआ. राजा रघुवंशी के भाई का नया दावा
इंदौर, अगस्त 6 -- इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। शिलॉन्ग से लौटे राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कई नए दावे करते हुए जांच एजेंसियों से उस गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है, जहां सरेंडर से पहले सोनम ठहरी थी। विपिन का दावा है कि उस गेस्ट हाउस में सोनम के अलावा उसका परिवार भी कई दिन रुका रहा। जबकि गेस्टहाउस का कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से बुक किया गया था। वहां जरूर कुछ बड़ा हुआ। विपिन ने जांच की मांग की है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन का कहना है कि सरेंडर से पहले जिस गेस्ट हाउस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ठहरी थी, वहां उसका पूरा परिवार भी चार से पांच दिनों तक रुका था। यदि पुलिस गेस्ट हाउस का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच करे तो कई अहम तथ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.