नई दिल्ली।, जुलाई 23 -- Sonam Wangchuk Hunger Strike: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। आंदोलन के बीच केंद्र सरकार भारी दबाव में नजर आ रही है। सरकार ने इस मुद्दे पर संवाद और सुलह का रुख अपनाया है। मंगलवार देर रात सरकार के संकटमोचक के रूप में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पीएमओ के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने वहां अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से लगभग एक घंटे तक बातचीत की। मंत्रियों ने वांगचुक से अपना 25 दिनों से जारी अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि इस दौरान वांगचुक ने भी सरकार...