सोनम वांगचुक ने अनशन की याद दिला CJP से मांग ली मदद; अभिजीत दीपके का क्या जवाब
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- 26 दिन तक अनशन करके कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर आंदोलन में जान फूंकने वाले सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अब बदले में साथ मांग लिया है। उन्होंने अपने भूख हड़ताल की याद दिलाते हुए लद्दाख में अपने मुहिम के लिए सीजेपी का साथ मांगा है। वांगचुक ने 19 से 24 सितंबर तक एक पदयात्रा का ऐलान किया है और इसमें शामिल होने की अपील की है। सीजेपी मुखिया अभिजीत दीपके ने वांगचुक के ट्वीट के कई घंटों बाद सकारात्मक जवाब तो दिया, लेकिन यह साफ नहीं किया है कि वह इसमें शामिल होंगे या नहीं। लद्दाख में लोकतांत्रिक ढांचे की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार से बातचीत के लिए दिल्ली आए सोनम वांगचुक ने एक वीडियो बनाकर 'कॉकरोचों' को संबोधित किया और उनके लिए कई हफ्तों तक भूखे रहने की बात याद दिलाते हुए मदद मांगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.