सोनम वांगचुक को मिली एक 'जीत', अदालत ने मान ली उनकी बात
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- सोनम वांगचुक को अदालत से एक बड़ी 'जीत' मिल गई है। 24 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में शिफ्ट करने की मांग स्वीकार कर ली है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे.आंग्मो की याचिका पर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने यह निर्देश दिया है। खास बात यह है कि केंद्र सरकार ने भी अब वांगचुक को शिफ्ट किए जाने पर अदालत में अपनी सहमति दिखाई, लेकिन डिस्चार्ज पर एक शर्त की मांग भी रखी। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने सोनम की पत्नी की मांग पर निर्देश दिया कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि सफदरजंग अस्पताल के में हुए सभी टेस्ट की रिपोर्ट्स को मेदांता के डॉक्टरों के हवाले किया जाए। अस्पताल को वांगचुक के इलाज के लिए ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.