नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और आंदोलनकारी सोनम वांगचुक के शिक्षण संस्थान 'हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख' और उसकी व्यावसायिक इकाई 'शेषयॉन इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड' की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लेह के सहायक श्रम आयुक्त ने संस्थान से बर्खास्त की गई पूर्व कर्मचारी अमीना खातून को तुरंत नौकरी पर बहाल करने और उन्हें 3.06 लाख रुपए से ज्यादा के मातृत्व लाभ और मुआवजे का भुगतान करने की सिफारिश की है। यह आदेश 7 नवंबर 2026 को हुई सुनवाई के दौरान दिया गया। शिकायतकर्ता अमीना खातून, जो HIAL की उद्यम इकाई में 'पर्चेज मैनेजर' के पद पर तैनात थीं, ने 2024 में बच्चे को जन्म देने के बाद बिना किसी पूर्व नोटिस के नौकरी से निकाले जाने, मातृत्व अवकाश न दिए जाने और वैधानिक मातृत्व लाभ न चुकाए जाने की गंभीर ...