नई दिल्ली, जुलाई 19 -- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का सफदरजंग में इलाज चल रहा है। परीक्षाओं में अनियमितताओं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर वांगचुक ने जंतर-मंतर पर 20 दिन अनशन किया था वहीं 21 वें दिन (शनिवार 18 जुलाई) दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। इस बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। एनडीटीवी में छपी एक खबर के मुताबिक, सरकारी सूत्रों का कहना है कि अगर सोनम वांगचुक को सफरदजंग अस्पताल से किसी अन्य अस्पताल ले जाया जाता है, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके साथ ही वांगचुक की पत्नी की उस आवेदन पर भी असहमित जताई गई है जिसमें दिल्ली हा...