नई दिल्ली, जुलाई 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जंतर मंतर पर जारी कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रदर्शन में आए युवाओं और छात्रों में आक्रोश फैल गया। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शन स्थल पर दोपहर में उस वक्त कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बन गई थी जब एक महिला ने दीपके पर स्याही फेंक दी। हालांकि, पुलिस ने महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया। वहीं, दीपके ने कहा कि यह नीली स्याही हमारी पहचान है। उन्होंने जय भीम के नारे लगाए और कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे। दीपके ने कहा कि स...