सोनम वांगचुक के स्कूल पर लद्दाख प्रशासन का नोटिस, क्लास बंद करने का आदेश
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- जमीन आवंटन रद्द होने के कानूनी विवाद से जूझ रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के संस्थान 'हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख' (HIAL) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लद्दाख प्रशासन ने लेह स्थित 'डेजर्ट फ्लावर स्कूल' में सभी कक्षाओं और गतिविधियों को तुरंत रोकने का आधिकारिक नोटिस जारी किया है। प्रशासन का आरोप है कि यह स्कूल आवश्यक मंजूरियों और अनुमति के बिना ही संचालित किया जा रहा था। लेह के तहसीलदार द्वारा जारी यह नोटिस सोनम वांगचुक की पत्नी और HIAL की संस्थापक व सीईओ डॉ. गीतांजलि जे. आंगमो को भेजा गया है। नोटिस में प्रशासन ने उन्हें सख्त हिदायत दी है कि वे "यथास्थिति बनाए रखें" और ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट में लंबित मामले पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े।बिना NOC के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.