सोनम वांगचुक के समर्थन में सिल्ली में निकला मौन जुलूस
रांची, जुलाई 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के समर्थन में शनिवार को सिल्ली में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर सिल्ली ग्राम विकास विद्यालय के समीप से जुलूस की शुरुआत करते हुए सिल्ली बाजार, थाना चौक और झारखंड मोड़ होते हुए भगत सिंह चौक, बड़ा मुरी पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। जुलूस का नेतृत्व पार्टी के बंगाल प्रभारी राजू महतो और प्रखंड अध्यक्ष हरे कृष्ण महतो ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सोनम वांगचुक की मांगों का समर्थन करती है और सरकार से उन पर गंभीरता से विचार करने की अपील करती है। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक का समर्थन करने क्यों नहीं आए उमर अब्दुल्ला? जम्मू-कश्मीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.