सोनभद्र, जुलाई 20 -- सोनभद्र। आम आदमी पार्टी, कम्युनिष्ट पार्टी और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सोनम वांगचुक के समर्थन और नीट पेपर लीक मामले को लेकर राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोाधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राबर्ट्सगंज को सौपा। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया और अनशन के कारण कमजोर हो चुके वांगचुक को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया। उन्होंने मांग किया कि नीट पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिए जाने और सोनम वांगचुक और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्...