सोनम वांगचुक के समर्थन में निकाला मार्च
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- सरैया। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) एवं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में मार्च निकाला। प्रखंड मुख्यालय से बेसरलाल चौक, मोती चौक होते हुए मार्च जैतपुर मोड़ पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा हुई। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा, एनटीए को समाप्त करने, सभी परीक्षाओं को पारदर्शी व भ्रष्टाचारमुक्त बनाने तथा केंद्र सरकार से सोनम वांगचुक के साथ तत्काल वार्ता शुरू करने की मांग की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए छात्र, युवा, किसान और मजदूरों से आंदोलन के समर्थन में एकजुट होने की अपील की। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला आक्रोश मार्च अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.