सोनम वांगचुक के समर्थन में चतरा में छात्रों ने की भूख हड़ताल,
चतरा, जुलाई 21 -- चतरा प्रतिनिधि प्रख्यात पर्यावरणविद् वैज्ञानिक एवं रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को चतरा के आंबेडकर चौक पर 'छात्र युवा संघर्ष मोर्चा' के बैनर तले एक दिवसीय भूख हड़ताल और सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, परीक्षा प्रणाली की खामियों और लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे हैं। उनका संघर्ष देश के करोड़ों विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के लिए है। छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.