सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरा कई संगठन
भागलपुर, जुलाई 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को दीप नारायण सिंह स्मारक घंटाघर चौक पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना में गांधीवादी, मार्क्सवादी, अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिकर्मी, कलाकार, फिल्मकार, रंगकर्मी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि धरना, सत्याग्रह, अनशन और शांतिपूर्ण मार्च भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार हैं। इन अधिकारों का दमन लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा है। मौके पर प्रकाश चंद्र गुप्ता, उदय, स्मिता कुमारी, शीला कुमारी, शिवांगी, रूपम कुमारी, आशा कुमारी, सुषमा, सुभाष प्रसाद, रितेश कुमार, आलोक यादव, मो. शाहबाज, मंजर आलम, उज्ज्वल घोष आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: सोनम वांगचुक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.