नई दिल्ली, जुलाई 15 -- जंतर मंतर पर आंदोलनरत सोनम वांगचुक को अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर का समर्थन मिला है। शशि थरूर ने बुधवार को एक ओपन लेटर लिखकर सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की गुजारिश की है। इस भावुक पत्र में शशि थरूर ने अनुरोध करते हुए कहा के इस मुद्दे को भूख हड़ताल से नहीं सुलझाया जा सकता और इसीलिए अनशन को यहीं खत्म कर देना चाहिए। साथ ही थरूर ने यह आश्वासन भी दिया कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के मुद्दे को संसद में उठाएंगे। बता दें कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 25 दिनों से चल रहा प्रदर्शन अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। इस आंदोलन में 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मशहूर पर्यावरणविद और एक्टिविस्ट सोनम वांगच...