नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Sonam Wangchuk Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं। शुक्रवार को उनके अनशन का 20वां दिन है और उनकी तबीयत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। रोजाना कई नामी-गिरामी चेहरे सोनम से मुलाकात करने के लिए जंतर-मंतर जा रहे हैं और उनसे अनशन खत्म करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, वांगचुक ने साफ कर दिया है कि वह 20 जुलाई को संसद चलो को सफल नहीं बना लेते, तब तक अनशन से नहीं हटेंगे। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए मिथिलेश भाटी भी पहुंचीं। यह वही मिथिलेश हैं, जिनका लप्पू सा सचिन है वाला डायलॉग कुछ सालों पहले बहुत फेमस हुआ था। दरअसल, कुछ साल पहले दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन ने पाकिस्तान की सीमा हैदर से प्रेम कि...