नई दिल्ली, जुलाई 24 -- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मुद्दे (NEET Paper Leak Row) पर 25 दिनों से ज्यादा चले अनशन को समाप्त कर दिया। बीती रात मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने जूस पीकर भूख हड़ताल तोड़ी। वांगचुक के अनशन समाप्त का कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी स्वागत किया है। दूसरी ओर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वांगचुक के इस कदम का स्वागत किया, साथ ही सीजेपी के लिए एक अपील भी कर दी।केजरीवाल ने क्या कहा सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्ति का स्वागत किया है। कहा, "मैं सोनम वांगचुक जी के अनशन समाप्त करने के फैसले का स्वागत करता हूं। उनका जीवन और स्वास्थ्य देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चूंकि सीजेप...