नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुखिया अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक की उस बात पर अपना जवाब दिया है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा था कि वह इस बात को लिखकर नहीं दे सकते कि सीजेपी के नेता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे। अभिजीत दीपके ने वांगचुक की बात पर सहमति जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद अपने भविष्य की गारंटी नहीं ले सकते हैं तो दूसरा कोई कैसे बता सकता है। दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक ने उनको लेकर बहुत अच्छी बातें कहीं, लेकिन 99 फीसदी बातों को काटकर सिर्फ एक बात को दिखाया जा रहा है। सोनम वांगचुक ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि उन्होंने इस बात को परखा है कि सीजेपी के नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं, लेकिन इसमें कुछ गलत नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे आगे चलकर भ्रष्ट हो सकते हैं? वांगचुक ने अभिजीत दीपके और सीज...