नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- सुप्रीम कोर्ट ने 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका)के तहत जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के खिलाफ उनकी पत्नी गीतांजलि जे आंगमो द्वारा दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई सात जनवरी, 2026 तक के लिए स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारी की पीठ ने समय की कमी के कारण मामले को स्थगित कर दिया। याचिका में दावा किया गया है कि हिरासत अवैध और मनमानी कार्रवाई है जो उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है। शीर्ष अदालत ने 24 नवंबर को मामले पर सुनवाई तब स्थगित कर दी थी जब केंद्र और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अंगमो द्वारा दायर प्रत्युत्तर का जवाब देने के लिए समय देने का अनुरोध किया था। हिंसक प्रदर्शन के बाद लिए गए थे हिरासत में लद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.