नई दिल्ली, जुलाई 17 -- सोनम वांगचुक को लेकर देशवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। आज उनकी भूख हड़ताल का 20वां दिन है। सोनम वांगचुक की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सोनम वांगचुक से मिलने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जंतर मंतर पहुंचीं। स्वरा भास्कर उन सेलेब्स में से हैं जो सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं। स्वरा के अलावा कुछ और बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिन्होंने इस मामले में अपनी राय सामने रखी है। हालांकि, अब भी इंडस्ट्री के कई लोग ऐसे हैं जो इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं। अब स्वरा भास्कर ने इस बारे में बात की है। उन्होंने बताया क्यों बॉलीवुड के लोग इस मामले पर नहीं बोल रहे हैं।सोनम वांगचुक की हड़ताल पर क्यों नहीं बोल रहे बॉलीवुड सितारे? जंतर मंतर पर द लल्लनटॉप ने स्वरा से पूछा कि साल 2011 में अन्ना आंदोलन के वक्त बॉलीवुड सेल...