लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पर्यावरणविद, वैज्ञानिक व शिक्षक सोनम वांगचुक के दिल्ली में जारी अनशन को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने पीएम से वांगचुक का 18 दिनों से चल रहा अनशन समाप्त कराने और छात्रों के हित में सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया। व्यापारी नेता ने सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने देशवासियों से कहा कि समाज के लिए ईमानदारी से काम करने वाले अच्छे लोगों का मनोबल न टूटे, इसलिए सभी को उनके समर्थन में आगे आना चाहिए। यह भी पढ़ें- 9 साल तक स्कूल नहीं गए, फिर इंजीनियरिंग से दुनिया में कैसे बनाई पहचान; कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक का अनशन जारी; प्रदर्शनकारियों ...