सोनम वांगचुक कल खत्म कर देंगे अनशन अगर... पत्नी गीतांजलि ने कर दिया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने 20 जुलाई को होने वाले संसद चलो मार्च से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर नेता इस बात का आश्वासन देते हैं कि वह संसद के मॉनसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा उठाएंगे तो सोनम वांगचुक कल अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। गीतांजलि आंग्मो ने कहा है कि इसके लिए नेताओं को कल अस्पताल में सोनम से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाना होगा। गीतांजलि ने जंतर मंतर पर मौजूद समर्थकों को सोनम वांगचुक का मैसेज भी दिया। उन्होंने कहा, सोनम ने अनुरोध किया है कि कल का हमारा मार्च शांतिपूर्ण हो और इस विरोध प्रदर्शन का गलत इस्तेमाल न होने दें। उन्होंने कहा, सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। मैंने हाई कोर्ट में बहुत कोशिश की कि हम उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दें, लेकिन ऐसा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.