सोनम वंगाचुक के आंदोलन का किया समर्थन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
इटावा औरैया, जुलाई 18 -- इटावा। सोनम वांगचुक के दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण जन-आंदोलन के समर्थन में चंबल घाटी व सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन जताया। सामाजिक कार्यकर्ता डा. जयचंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह आंदोलन किसी भी प्रकार की दलीय राजनीति से परे, विशुद्ध रूप से सामाजिक न्याय, गैर-बराबरी के खिलाफ, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे बुनियादी मुद्दों पर आधारित है। चंबल घाटी और इटावा की जनता सदैव अन्याय और विषमता के खिलाफ मुखर रही है। हमारा स्पष्ट मत है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह लोकशाही को मजबूत करने और नीतिगत गिरावट को रोकने का एक रचनात्मक प्रयास है, जिसमें हम सहर्ष अपनी सहभागिता सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.