सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, 3 सप्ताह की मोहलत; हनीमून मर्डर केस में SC का बड़ा फैसला
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी है। सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की कथित हत्या का मुख्य आरोपी होने का आरोप है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और पीबी वराले की बेंच ने मामले पर सुनवाई करने के बाद सोनम की जमानत रद्द कर दी। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करते हुए 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार की अपील पर सुनवाई करने के बाद ये आदेश दिया। राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान मेघालय में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। यह भी पढ़ें- बस एक गलती हो गई; सोनम रघुवंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.