नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Sonam Raghuvanshi: चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में मंगलवार को तब बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग की अदालत से जमानत मिल गई। इस फैसले ने पुलिस की जांच प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। राजा रघुवंशी का परिवार फैसले के खिलाफ मेघालय हाई कोर्ट जाने की तैयारी में है और सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। जमानत देते वक्त भी अदालत ने माना कि पुलिस से मर्डर की धारा को लेकर बड़ी गलती हो गई। आखिर में वही जमानत की बड़ी वजह बनी। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार पत्नी सोनम रघुवंशी को करीब 11 महीने जेल में रहने के बाद जमानत मिल गई। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) दशलेन आर. खारबेंग ने चौथी सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। देशभर में चर्चा में रहे इस हनीमून मर्ड...