इंदौर, अप्रैल 28 -- इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को आखिरकर जमानत मिल गई है। अदालत ने हत्याकांड के करीब 11 महीने बाद सोनम को जेल से निकलने की छूट दे दी है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलॉन्ग की अदालत ने सोमवार को ही सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी थी और बुधवार शाम तक रिहाई की बात उन्हें बताई गई। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह लगातार शिलॉन्ग में अपने वकील और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में थे। उन्हें वकीलों और पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि अदालत ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। विपिन के मुताबिक उन्हें बताया गया कि पुलिस की एक चूक की वजह से सोनम को राहत मिल गई। यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की कातिल पत्नी सोनम को जमानत, हनीमून मर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.