नई दिल्ली, जुलाई 9 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मेघालय सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिए मंगलवार, 14 जुलाई की तारीख तय की। याचिका में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को उसके पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मिली जमानत को चुनौती दी गई है। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने मेघालय सरकार से गिरफ्तारी के आधार की कॉपी जमा करने को कहा है, जो कथित तौर पर सोनम रघुवंशी को दिए गए थे। सोनम को मेघालय की एक अदालत ने जमानत दी थी क्योंकि गिरफ्तारी के समय उसे 'गिरफ्तारी के आधार' नहीं बताए गए थे। हालांकि, अभियोजन पक्ष का कहना है कि सोनम को 'गिरफ्तारी के आधार' बता दिए गए थे। यह भी पढ़ें- बस छोटी सी गलती हो गई; सोनम रघुवंशी को दोबारा जेल भेजने के लिए SC में क्या दलीलें मेघालय सरकार के अनुसार, एकमात्र मुद्दा यह था कि दस्तावेज में एक टाइपिं...