नई दिल्ली, जुलाई 2 -- मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अपील की है। सोनम पर 2025 में पूर्वोत्तर राज्य में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि हाईकोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी (सोनम) को जमानत देने में गलती की है और उन्होंने याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की। मेहता ने कहा कि जमानत इसलिए दी गई क्योंकि गिरफ्तारी के समय उन्हें गिरफ्तारी के आधार पूरी तरह से नहीं बताए गए थे। उन्होंने कहा कि दस्तावेज न देने का मामला एक ऐसे प्रावधान से जुड़ा है जिसका जिक्र टाइपिंग की गलती के कारण गलत तरीके से किया गया था। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी के भागने की आशंका भी है। पीठ शुक्रवार को मा...