खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड अंतर्गत सोनमनकी स्लुईस गेट के गाद की सफाई करने एवं इसके स्थायी समाधान के लिए आरसीसी नहरनुमा नाले के निर्माण कर सीधे कोशी नदी में मिलाया जाए। यह मांग भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने डीएम नवीन कुमार को गुरुवार को मांग पत्र सौंपते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्लुईस गेट के पश्चिम एक नए स्लुईस गेट सूरजनगर के पास निर्माण कर स्थायी समाधान करते हुए जल निकासी में हो रही परेशानी दूर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसका अगर ससमय कार्यारंभ किया जाए तो आने वाले दिनों में किसानों को हजारों हेक्टेयर भूमि में होने वाले जलजमाव का स्थायी समाधान मिलेगा और ससमय किसान अपनी खेतों में फसलों की बुआई कर पाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.