सोनभद्र सीओ सीटी रणधीर मिश्र होंगे सम्मानित
सोनभद्र, अगस्त 27 -- सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र को गंभीर आपराधिक मामलों की विवेचना में उत्कृष्टता और ई-साक्ष्य एप के प्रभावी उपयोग केलिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 500 सर्किलों की समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें यह प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पुलिस विभाग गंभीर अपराधों में साक्ष्यों के संकलन, विवेचना की निगरानी और त्वरित न्याय के लिए ई-साक्ष्य का उपयोग पर जोर दे रहा है। इसके तहत बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस महानिदेशक ने प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.