लखनऊ, मई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भूतत्व एवं खनिकर्म सचिव व निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि सोनभद्र स्थित डाला कजरहट लाइमस्टोन ब्लॉक-ए की ई-नीलामी के लिए नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (एनआईटी) बुधवार को जारी कर दी गई। इस ब्लॉक का क्षेत्रफल 161 हेक्टेअर है। इस ब्लॉक में लगभग 79.20 मिलियन टन चूना पत्थर का भंडार आंकलित है, जिसमें कैल्शियम ऑक्साइड की औसत मात्रा 41.98 प्रतिशत है। इसका इस्तेमाल सीमेंट उद्योग में कच्चे माल के लिए किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...