शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित संभागीय नाट्य समारोह के तहत प्रसिद्ध कथाकार विजयदान देथा द्वारा लिखित चर्चित लोकनाट्य 'नागिन तेरा वंश बढ़े' का मंचन 2 फरवरी 2026 को सोनभद्र जनपद में किया जाएगा। आयोजन को लेकर रंगमंच प्रेमियों में खासा उत्साह है। लोककथा आधारित यह नाटक मानवीय लालच, हिंसा और सत्ता की प्रवृत्ति को प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत करता है। नाटक में 'नागिन' सामाजिक अन्याय और मनुष्य द्वारा पैदा की गई हिंसा का प्रतीक है। मंचन में शहर के मोहित कन्नौजिया, पारस दीक्षित, ऐश्वर्या कृष्णा मिश्र, तनिष्का सक्सेना सहित कई कलाकार अभिनय करेंगे। प्रकाश संचालन यश देव शर्मा करेंगे, जबकि संगीत में दीपक कुमार लोक वाद्यों से संगत देंगे। निर्देशन भारतेन्दु नाट्य अकादमी से प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.