लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सोनभद्र में लौह अयस्क का नया ब्लॉक मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ ने लौह अयस्क के ब्लॉक-डी की जीएसआई रिपोर्ट बुधवार को खनन सचिव माला श्रीवास्तव को सौंपी। माला श्रीवास्तव ने बताया कि इस ब्लॉक में लगभग 3.02 मिलियन टन लौह अयस्क का भंडार आकलित किया गया है। इसमें लौह की औसत मात्रा 39.73 प्रतिशत है, जिसे व्यावसायिक दृष्टिकोण से 35 प्रतिशत लौह के कट-ऑफ ग्रेड के आधार पर निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रदेश के खनिज संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। सचिव ने बताया कि इस ब्लॉक को माइनिंग लीज पर आवंटित करने के लिए ई-नीलामी की कार्रवाई प्रस्तावित है। इस परियोजना से सोनभद्र में खनन आधारित रोजगार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.