सोनभद्र, जनवरी 3 -- सोनभद्र/म्योरपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वन प्रभाग रेणुकूट के बभनी रेंज के जौराही जंगल में पहली बार अनंत मूल का औषधीय पौधा भारतीय वन सर्वेक्षण देहरादून की टीम को मिला है। टीम का मानना है कि इससे पहले जिले के किसी भी क्षेत्र में यह पौधा नहीं देखा गया था। टीम ने इसे बढ़ावा देने और संरक्षित करने की जरूरत पर बल दिया गया है। टीम के नेतृत्व कर रहे संजय कटारिया की माने तो यह पौधा कर्नाटक, उड़ीसा और उत्तराखंड के गंगा किनारे के तराई क्षेत्रों में ही मिलता है। बताया कि भारत सरकार वन एवं पर्यावरण, मंत्रालय प्रत्येक दो साल में चि्ह्तित जंगलों का सर्वेक्षण करती है, जिसमें आरक्षित, संरक्षित, अवर्गीकृत जंगलों में पेड़ पौधे, जड़ी बूटी के साथ मिट्टी के नमूने लेकर उसकी जांच की जाती है। वन विभाग के पास भी 36 औषधीय पौधे और पेड़ों की सूची है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.