सोनभद्र में मक्के की खेती का दो गुना हुआ लक्ष्य
सोनभद्र, जून 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में इस बार मक्का की खेती का लक्ष्य दोगुना कर दिया गया है। इस बार 77082 हेक्टेयर में मक्के की खेती की जाएगी। जबकि पिछले वर्ष 38201 हेक्टेयर में मक्के की खेती की गई थी। सरकार मक्का की खेती करने वाले किसानों को बाजार भी उपलब्ध कराएगी। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। सोनभद्र में मक्के की खेती के लिए अनुकुल जलवायु और मिट्टी है। जिले के म्योरपुर, दुद्धी, बभनी, कोन इलाके में मक्के की खेती बहुतायत मात्रा में होती है। यहां किसान काफी मात्रा में मक्के की खेती करते है। पहले मक्का की खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था, न ही बाजार की उपलब्धता थी। किसानों को अपनी उपज को औने-पौने दामों पर बेंचना पड़ता था। यही वजह रही कि जिले के किसान मक्का की खेती में विशेश दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.