हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 18 -- सोनभद्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसकर 14.50 लाख रुपये नगद और करोड़ों रुपये के सोने की डकैती की। डकैतों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट की और फायरिंग की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। सीमाएं सील कर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पांच हथियारबंद बदमाश घुस गए। एक बदमाश गेट पर खड़ा हो गया, जबकि चार बदमाशों ने कैशियर, मैनेजर एवं ग्राहकों को डराते हुए अंदर पहुंचे और फायरिंग कर दहशत फैला दी। 14.50 लाख रुपये नगद, शुक्रवार को हुई कलेक्शन की राशि तथा लगभग सात किलो सोना लेकर फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.