सोनभद्र, अगस्त 18 -- ओबरा/बीजपुर, हिन्दुस्तान टीम। सोनभद्र में नदी के तेज बहाव में बालक सहित चार लोग बह गए। ओबरा के बिजुल नदी में डूबने से दो लोग बह गए। वहीं बीजपुर के रजमिलान में बिच्छी नदी में बालक सहित दो लोग बह गए। पुलिस डूबे चारों लोगों की तलाश में जुटी हुई है। ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुकापार के परसोई गांव के टोला पनुहार निवासी 48 वर्षीय रामप्रीत खरवार पुत्र तिलक तथा बेचई बैगा पुत्र झामा सोमवार की शाम को घर से कहीं जाने के लिए निकले। भारी बारिश के कारण विजुल नदी पर बने पुल के उपर से तेज बहाव के साथ पानी बह रहा था। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: तीन दिन बाद कारो नदी से मिला लापता 13 वर्षीय छात्र का शव दोनों ने हिम्मत जुटाते हुए पुल पार करना शुरु किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण दोनों बह गए। परिजनों की सूचना पर रात में पुलिस मौके पर पह...