सोनभद्र में बने उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान
सोनभद्र, मार्च 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में बने उत्पादों को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इन उत्पादों की देश के 100 से ज्यादा आउटलेट पर बिक्री होगी। ट्राइफेड ने 10 स्वयं सहायता समूहों के साथ एग्रीमेंट कर इनके बने 41 उत्पादों को सूचीबद्ध किया है। जिला प्रशासन, एनआरएलएम और ट्राइबल मिनिस्ट्री भारत सरकार के संयुक्त प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि आदिवासी समुदायों के स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री अब पूरे देश में होगी। ट्राइबल मिनिस्ट्री भारत सरकार (ट्राइफेड) जिले में आदिवासी समूहों के द्वारा बनाए गए उत्पादन को देश के 100 से अधिक आउटलेट पर बिक्री करेगा। देश के ज्यादातर हवाई अड्डों पर स्थित आउटलेट पर भी इन उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.