सोनभद्र में बनी डाक्युमेंट्री फिल्म का पोस्टर फ्रांस में लांच
सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र/ म्योरपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पेयजल संकट और उससे जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों को केंद्र में रखकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म हर घर शुद्ध जल का पोस्टर अंतरराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम फ्रांस में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्म बाजार मार्शे दू फिल्म के दौरान भारत पैवेलियन, कांस में हुआ। इस दौरान प्रख्यात उद्योगपति प्रकाश आहूजा ने पोस्टर का अनावरण किया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माता सुरेंद्र कुमार सिंह, निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव तथा सहयोगी बंदी श्रीवास्तव ने बताया कि यह फिल्म सोनभद्र जिले में पेयजल की कमी, दूषित जल से फैलने वाली बीमारियों और हर घर नल जल योजना के जमीनी हालात को उजागर करती है। फिल्म में ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को दर्शाते हुए स्वच्छ जल की उपलब्धता से जुड़े संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.