सोनभद्र, मार्च 31 -- सोनभद्र/म्योरपुर, हिन्दुस्तान टीम। यूपी के सोनभद्र जिले में फ्लाई ऐश उत्पन्न करने वाले उद्योगों से हो रहे वायु और जल प्रदूषण का लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। यह खुलासा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के एक शोध में हुआ है। यह अध्ययन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वित्त पोषण से नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच किया गया। अध्ययन में सोनभद्र को प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र (एक्सपोज्ड ग्रुप) और वाराणसी को नियंत्रण क्षेत्र के रूप में चुना गया। सोनभद्र से 513 और वाराणसी से 584 प्रतिभागियों को शामिल कर स्वास्थ्य प्रभावों की तुलना की गई। रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगों और टीपीपी के 10 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों में श्वसन संबंधी बीमारियां जैसे अस्थमा और क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस कहीं अधिक पाई गईं। रिपोर्ट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.