सोनभद्र में टला बड़ा हादसा, डैम से पानी छोड़े जाने पर टापू में फंसे 11 लोग, पुलिस ने किया रेस्क्यू
सोनभद्र, जून 24 -- UP News: यूपी के सोनभद्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ओबरा डैम से पानी छोड़े जाने पर रेणुका नदी के टापू पर छह पर्यटक समेत 11 लोग फंस गए। वहीं, इस घटना से हड़कंप मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डैम का पानी बंद कराकर टापू पर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। तापीय परियोजना ओबरा के सेक्टर-3 स्थित रेणुका छठ घाट के पास सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घाट के पास नदी दो धाराओं में बंटी है और बीच में एक टापू बन गया है। यहां अक्सर लोग घूमने जाते हैं। सोमवार को दिल्ली से रिश्तेदार के घर आए छह समेत 11 लोग सेल्फी लेने और रील बनाने के लिए टापू पर गए थे। उसी समय ओबरा डैम से पानी छोड़े जाने पर नदी में बने टापू के चारों ओर पानी का तेज बहाव हो गया और जलस्तर भी बढ़ गया। इससे सभी लोग टापू पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.