वाराणसी, अगस्त 1 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। सोनभद्र आगामी दिनों में पॉवर एंड एनर्जी का हब बनेगा। जौनपुर और गाजीपुर में एग्रीकल्चर एवं फार्मिंग पर जोर दिया जाएगा। बनारस को ग्लोबल टूरिज्म में बढ़ावा देने के लिए उसे बौद्ध सर्किट से जोड़ते हुए विकसित किया जाएगा। यह कार्ययोजना नीति आयोग तैयार कर रहा है। नीति आयोग की पहल पर वाराणसी-विंध्य आर्थिक विकास क्षेत्र परिषद का गठन किया गया है, जिसमें वाराणसी के साथ-साथ गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही एवं चंदौली शामिल हैं। नीति आयोग की मंशा है कि इन सभी जिलों को उनके प्राकृतिक एवं भौगोलिक स्थिति के आधार पर विकसित किया जाए। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में पहले जिलों की भौगोलिक, व्यापारिक एवं प्राकृतिक संरचनाओं के आकलन का निर्णय हुआ है।

नीति आयो...