सोनभद्र को हरा 37वीं वाहिनी कानपुर नगर पहुंचा सेमीफाइनल में
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित बैडमिंटन हाल में बुधवार को 29वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान 37वीं वाहिनी कानपुर नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेनानायक बीबी चौरसिया (आईपीएस) व मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय हरिगोविंद मिश्रा (आईपीएस) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की 10 वाहिनियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 4वीं वाहिनी प्रयागराज, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 33वीं वाहिनी झांसी, 34वीं व 36वीं वाहिनी वाराणसी, 37वीं वाहिनी कानपुर नगर, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर, 42वीं वाहिनी प्रयागराज और 48वीं वाहिनी सोनभद्र शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.